Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, जमने लगे झरने; इन जिलों में अलर्ट जारी – myuttarakhandnews.com

Severe cold in Uttarakhand, waterfalls started freezing; Alert issued in these districts

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। पारा गिरता जा रहा है। वहीं अब बर्फबारी के बीच कोहरे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। कड़ाके की ठंड के बीच औली और केदारनाथ बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है।उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और दिनभर धूप खिली। हालांकि, सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मंगलवार को चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई गई थी, लेकिन प्रदेश में कहीं भी वर्षा-बर्फबारी नहीं हुई।जारी हुआ कोहरे का येलो अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है। जबकि, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।पाला बढ़ा सकता है परेशानीउत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है।धूप ले रहे हैं लोगमौसम विज्ञान की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका को देखते हुए चमोली स्थित कुमाऊं सीमा से सटे देवाल के ब्रहमताल में देश के विभिन्न राज्यों से सैलानी सर्द मौसम में गुनगुनी धूप के साथ पहाड़ के लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी ले रहे है। हांलाकि पर्यटकों को बर्फबारी का भी इंतजार है।

Exit mobile version