*उत्तराखंड में कोल्ड डे अलर्ट, अभी और बढ़ेगा सर्दी का सितम, देहरादून से हरिद्वार तक बढ़ी ठिठुरन*

*उत्तराखंड में कोल्ड डे अलर्ट, अभी और बढ़ेगा सर्दी का सितम, देहरादून से हरिद्वार तक बढ़ी ठिठुरन*
उत्तराखंड में भी ठंड की स्थिति में कोई सुधार नहीं आ रहा है। प्रदेश में आज भी शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए। सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड बढ़ने की उम्मीद है। राजधानी देहरादून से लेकर हरिद्वार तक ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
उत्तराखंड की मैदानी जिले की चपेट में है। घना कोहरा होने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। सर्द हवाएं चलने और पारा लुढ़कने के कारण कंपकंपी छूट रही है। पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी ठंडक का अहसास हो रहा है। सूरज निकलने के बाद भी धूप बेअसर हो रही है।
गलन बढ़ने के कारण घरों में रह रहे लोगों को भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। देहरादून से हरिद्वार तक पछुआ हवाओं के असर के कारण रातें ठंडी हो रही हैं। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरता दिख रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में सर्दी का सितम जारी रहेगा। शुष्क मौसम के बीच तापमान में गिरावट के भी आसार हैं। उत्तराखंड में शीत दिवस की स्थिति है। सर्दियों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है और अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है तो शीत दिवस की स्थिति बन जाती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks