बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 26 लाख रुपए
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व बागेश्वर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
बागेश्वर। जिले के थाना बैजनाथ क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त दयाकिशन तिवारी पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त बताया कि वह यह चरस पहाड़ों से अलग-अलग व्यक्तियों से खरीद कर लाल कुआं/ रुद्रपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को कंधार बैंड ग्वालदम रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर में एनडीपीएस की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। ANTF कुमाऊं यूनिट ने वर्ष 2023 में 27 किलो 412 ग्राम चरस, 7 किलो 915 ग्राम अफीम व 1 किलो 391 ग्राम स्मैक की बरामदगी की थी।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-
दया किशन तिवारी पुत्र स्वर्गीय पूर्णानंद तिवारी, निवासी नियर अरिहंत स्कूल हल्दूचौड़. थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष
बरामद माल का विवरण-
5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु0135-26562029412029536
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…