अपराधउत्तराखंड
Share0
Advertisement
हल्द्वानी। हल्द्वानी में गुरुवार को जमकर बवाल और आगजनी हुई। इंदिरा नगर के मलिक का बगीचा इलाके में अवैध रुप से बनाए गए मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम पर धर्म विशेष के लोगों ने पथराव किया, जिसमें एसडीएम, कई पुलिसकर्मियों समेत नगर निगम के कर्मचारी घायल हो गए। धर्म विशेष के युवकों और महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन की टीम के खिलाफ भारी विरोध जताया। अराजक तत्वों ने बनभूलपुरा थाने के सामने खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। कार्रवाई के दौरान हालात को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोल भी छोड़ने पड़े।इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आ रहा है कि सैकड़ों की संख्या में महिला, बच्चे और लोग सामने से पथराव कर रहे हैं और पुलिसकर्मी और नगर निगम के कर्मचारी खुद को बचाने की कोशिश में लगे है।. इस दौरान जेसीबी का शीशा भी टूट गया. लेकिन भारी विरोध के बावजूद नगर निगम ने अभियान जारी रखा और मदरसे और नमाज स्थल को जमींदोज कर दिया।चोटिल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हल्द्वानी बेस हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मामले को तूल पकड़ता देख अतिरिक्त पुलिस फोर्सेज को हल्द्वानी रवाना किया गया है।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…