अवैध स्मैक के साथ थाना जीआरपी व एन्टी नार्कोटिक्स टॉस्क फोर्स ने मिलकर पश्चिम बंगाल निवासी को किया गिरफ्तार

देहरादून। अजय गणपति कुम्भार, पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड द्वारा जीआरपी के समस्त थनाध्यक्ष को दिये गये भिन्न-भिन्न यूनिटों BDS, ANTF आदि के रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चैकिंग के आदेश के क्रम में सुश्री अरुणा भारती, अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में सघन चैकिंग के निर्देश दिये गये थे । जिसमें क्रिसमस के अवसर पर प्रातः कालीन आने वाली ट्रेनों की चैकिंग के लिये प्रभारी निरीक्षक जीआरपी देहरादून व निरीक्षक नीरज चौधरी, ए0एन0टी0एफ0 की टीमों द्वारा सामूहिक रुप से चैकिंग के दौरान प्लेटफार्म न0-02 से प्लेटफार्म न0- 03 पर जाने के लिये बने पुल (एफ0ओ0बी0) पर चैकिंग करते हुये एक महिला अचानक चैकिंग करती टीम को देखकर सकपकायी व घबरा कर तेज चलने लगी।
जिस पर पर शक होने पर टीम में महिला कानि0 (जीआरपी) द्वारा उस महिला को रोक कर नाम पता पूछते हुये घबराने का कारण पूछा तथा कंधे पर टंगे महिला पर्स को चैक किया तो पर्स के अन्दर से एक पारदर्शी पन्नी में मटमैले रंग का डलीनुमा पाउडर मिला, जिसे ANTF टीम द्वारा ड्रग डिटैक्टिव किट द्वारा चैक करने पर स्मैक (मॉर्फिन) पायी गयी। वजन करने पर 96 ग्राम हुआ। उक्त महिला से स्मैक उपरोक्त रखने का कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बता पायी । उपरोक्त अभियुक्ता मूल रुप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है तथा हाल निवासी देहरादून की है । अभियुक्ता को मौके पर  माल के नियमानुसार कार्यवाही करते हुये टीम द्वारा 07.15 बजे सुबह जुर्म धारा 8/21(B) NDPS Act में गिरफ्तार कर न्यायालय देहरादून के समक्ष पेश किया गया।
बरामद माल-96 ग्राम स्मैक (मॉर्फीन) – कीमत लगभग 10 लाख रुपये ।
अपराध का तरीका-अभियुक्ता द्वारा जनपद बरेली से स्मैक प्राप्त कर AC –II में सफर करते हुये संभ्रांत यात्री के रुप में देहरादून आना ।
पुलिस टीम–SHO टी0 एस0 राणा, थाना जीआरपी देहरादूननिरीक्षक नीरज चौधरी, ANTF/STF देहरादूनउ0नि0 विकास रावत, ANTF/STF देहरादूनअपर उ0नि0 हरमेन्द्र सिंह, थाना जीआरपी देहरादूनअपर उ0नि0 मन्जीत, ANTF/STF देहरादूनहे0कानि0 नरेन्द्र पुरी, ANTF/STF देहरादूनकानि0 राकेश, ANTF/STF देहरादूनकानि0 गम्भीर, ANTF/STF देहरादूनकानि0 हारुन अली, जीआरपी देहरादूनम0कानि0 लीला, जीआरपी देहरादून

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

10 minutes ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

5 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

5 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

10 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

10 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago