डीएम की अपील, गर्म कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें
जिला प्रशासन ने गर्म कपड़े लेने का चलाया अभियान
देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस भी जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कपड़े एकत्रित किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ती सर्दियों के कारण कई लोगों को गरम कपड़े ना होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने एक कदम बढ़ाया गया है, जिसको आप सभी के सहयोग से सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने जनपदवासियों से अनुरोध किया कि अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें।
उन्होंने कहा कि गरम कपड़े भेंट करने के लिए 18001802525 पर संपर्क कर अपना पता बताएं और टीम दिए गए पते पर पंहुचकर कपड़े प्राप्त करेंगी। या स्वयं भी देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही इलेक्ट्रिक बस या देहरादून स्मार्ट सिटी ऑफिस, सात्विक टावर, कौलागढ़ रोड, देहरादून में कपड़े भेंट कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भेंट किये गए कपड़ों को जरूरतमंदो तक पंहुचाया जा रहा है। जिलाधिकारी की पहल पर पिछले वर्ष भी यह अभियान चलाया गया था। जिसमें जनपवासियों के सहयोग से 10 हजार से भी अधिक कपड़े जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं, पुरूषों, दिव्यांगजनों एवं वृद्धतजनों तक पंहुचाए गए।
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…