गीतों और भावों के माध्यम से किया गया प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र का मंचन
देहरादून। उत्तराखंड संस्कृति विभाग ने गुरुवार को राजभवन का प्रेक्षागृह मे “एक संध्या- राम के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह, विशिष्ट अतिथि मंत्री सतपाल महाराज और उतराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम मे प्रभु श्री राम की रामायण का गीत नाटिका का मंचन किया गया जहां गीतों और भावों के माध्यम से संक्षिप्त में प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र व उनके विचार और उनके द्वारा सिखाई गई सीखो को बतलाया गया।
वही इस अवसर पर संस्कृत विभाग के सचिव ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह, कैबिनेट व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज व उतराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट का स्वागत किया गया। अंत में राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज रामायण गीत नाटिका का मंचन कर कला कलाकारों ने हमारे अंदर बसे राम को जगाया है और कलाकारों ने अद्भुत प्रस्तुति की है।
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…
Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…