Latest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी। दिल्ली से एक शादी में शामिल होने के लिए पौड़ी आ रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर गुमखाल के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी महावीर सिंह के साथ एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर कार सवार तीनों लोगों को घायलावस्था में मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।एसडीआरएफ ने बताया कि वैगनआर कार (डीएल 3सी बीयू 3488) में सवार तीन लोग दिल्ली से पौड़ी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गुमखाल से आगे एक मोड़ पर कार अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों की पहचान गाजियाबाद के विनोद शर्मा के अलावा पौड़ी के दीवान सिंह और अवतार सिंह रावत के तौर पर हुई।
देहरादून, । उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोंटी कोहली को देहरादून में वार्ड पार्षद…
कोटद्वार, भाजपा की हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्तावों को लेकर…
देहरादून, : जीआरडी उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम वर्ष के फ्रेशर्स विद्यार्थियों के लिए ओएनजीसी सुबीर…
टिहरी गढ़वाल: जनपद टिहरी के कद्दूखाल स्थित सुरकंडा रोपवे में आपात स्थिति से निपटने के…
उत्तरकाशी झाला पंचायत में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले की लोग…
देहरादून। 200 नई बसें खरीदने का टेंडर… दो कंपनियां मैदान में… बोली की प्रक्रिया पूरी……