Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। दून समेत मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे से फिलहाल राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। शनिवार दोपहर बाद बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों में हिमपात होने से निचले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। समूचे प्रदेश में शुष्क मौसम और सर्द हवाओं ने बेहाल किया हुआ है। पहाड़ी जनपद रुद्रप्रयाग, चमोली व पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों व आसपास के निचले इलाकों में शीत लहर से जनजीवन प्रभावित है। मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण धूप के दर्शन कम ही हो रहे हैं। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।पाला दुश्वारी बढ़ा रहावहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। दून में सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे कड़ाके की ठंड और ठिठुरन रही। 10 बजे से हल्की धूप खिलने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई। शाम ढलते ही एक बार फिर सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई। गुरुवार और शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दून के तापमान में कुछ राहत रही, लेकिन सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सर्दी का सितम बरकरार रहने की संभावना है। मैदानी जिले ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भी सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है।
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…