Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू, इस सांसद का हो रहा कार्यकाल पूरा

उत्तराखंड में खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू, इस सांसद का हो रहा कार्यकाल पूरा
 
उत्तराखंड में खाली हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा सचिवालय की ओर से इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती कर दी गई है
 
राज्य की तीन में से एक राज्यसभा सीट अप्रैल में खाली हो रही है। सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा सचिवालय की ओर से इस सीट के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है।
 
विधानसभा सचिवालय ने संयुक्त सचिव चंद्र मोहन गोस्वामी को निर्वाचन अधिकारी बनाया है। जबकि मयंक सिंघल को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम पंत की ओर से निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की गई है।मार्च माह में होगा राज्यसभा का चुनाव
 
उत्तराखंड में खाली हो रही एक राज्यसभा सीट के लिए मार्च महीने में चुनाव होने की उम्मीद है। बता दें कि 6 वर्ष पूर्व इस सीट पर 15 मार्च को चुनाव सम्पन्न हो गए थे।
क्या बलूनी होंगे फिर से रिपीट ?
मौजूदा परिस्थितियों में अनिल बलूनी का उत्तराखंड से पुनः राज्यसभा जाना निश्चित है, लेकिन हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दिए गए बयान के अनुसार परिस्थितियां बदल भी सकती है। जेपी नड्डा ने कहा है कि पार्टी के अधिकतर राज्यसभा सांसदों को CEC लोकसभा चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है।
बता दें कि अगर इस फार्मूला को उत्तराखंड में भी लागू किया गया तो अनिल बलूनी को 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी एक सीट से उतारा जा सकता है।

Exit mobile version