Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी ने लोगों को परेशान किया हुआ है. घना कोहरा भी कई राज्यों में अपना असर दिखा रहा है. मौसम के इस मिजाज के बीच, IMD ने परेशान करने वाली खबर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 09 जनवरी से उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा. 09 जनवरी से उत्तराखंड में हांड कंपाने वाली सर्दी पड़ सकती है.मौसम विभाग के मुताबिक, 09 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. पहाड़ों पर मौसम में बदलाव मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ाएगी. 09 और 10 जनवरी को उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. बारिश के साथ-साथ उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेटअगले पांच दिन घना कोहराबारिश और बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड में घने कोहरे की बात कही है. हालांकि, तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड में तापमान सामान्य रहेगा. बता दें, बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहेगा.उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसमदेहरादून: मौसम विभाग की मानें तो देहरादून में कल यानी 05 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, उत्तराखंड में सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा.हरिद्वार: मौसम विभाग की मानें तो कल यानी शुक्रवार को हरिद्वार में घना कोहरा देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, कल हरिद्वार में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जाएगा.केदारनाथ: मौसम विभाग के मुताबिक, कल केदारनाथ में न्यूनतम तापमान -16 और अधिकतम तापमान-9.5 रह सकता है. इसी के साथ, केदारनाथ में आसमान साफ रहेगा.
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…