Categories: NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को नहीं रुलाएगी कटौती, ऊर्जा निगम की एनर्जी बैंकिंग की तैयारी – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में फरवरी महीने में बिजली का संकट न रहे, इसके लिए यूपीसीएल-ऊर्जा निगम ने एनर्जी बैकिंग की तैयारी शुरू कर दी है। फरवरी महीने के लिए 100 मेगावाट प्रतिदिन के अनुसार दूसरे राज्यों, कंपनियों से बिजली ली जाएगी। बदले में उन्हें जुलाई, अगस्त, सितबंर के महीने में बिजली लौटा दी जाएगी। इसके लिए ऊर्जा निगम ने आवेदन मांग लिए हैं। यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन सर्दियों में कम होने और तिलोथ पावर प्रोजेक्ट को मरम्मत के लिए बंद किए जाने के कारण बिजली का उत्पादन कम हो गया है।ऐसे में फरवरी महीने में बिजली का संकट न खड़ा हो, इसके लिए एनर्जी बैकिंग का रास्ता निकाला गया है। ऊर्जा निगम ने फरवरी में पूरे महीने प्रति दिन 100 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने को एनर्जी बैंकिंग सिस्टम में आवेदन मांगे हैं। इसकी एवज में ऊर्जा निगम जुलाई, अगस्त, सितंबर महीने में बिजली लौटाएगा।ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती हुई शुरूबिजली का उत्पादन कम होने का असर पावर सप्लाई सिस्टम पर भी पड़ने लगा है। सुबह और शाम के समय पीक टाइम पर बाजार में भी बिजली आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती हो रही है। हालांकि अभी बिजली कटौती एक से दो घंटे के आस पास ही हो रही है। हरिद्वार, यूएसनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है।मौसम की मार का भी पड़ रहा असरइस बार बिजली उत्पादन पर मौसम की भी मार पड़ रही है। बारिश न होने से नदियों का जल प्रवाह प्रभावित हो रहा है। नदियों में पानी कम होने से बिजली का उत्पादन बाधित हो रहा है। यूजेवीएनएल का जो बिजली उत्पादन पिछले साल 11 जनवरी 2023 को 10.74 मिलियन यूनिट था। वो घटकर अब 6.98 मिलियन यूनिट तक जाकर सिमट गया है। इससे विभाग के सामने भी परेशानी आ रही है। आम उपभोक्ताओं को बिजली संकट से न जूझना पड़े, इसके लिए बिजली जुटाने को हर संभव इंतजाम किए जा रहे हैं। फरवरी महीने के लिए एनर्जी बैकिंग के जरिए बिजली जुटाई जा रही है। इसकी तैयारियां शुरू की गई हैं।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

16 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

1 hour ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago