Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रोकी गई केदारनाथ यात्रा, यात्रियों की बढ़ी परेशानियां – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला राजमार्ग सोनप्रयाग व गौरीकुंड के मध्य मलबा पत्थर आने से बाधित हो गया है. वहीं केदारघाटी से आने वाली मंदाकिनी नदी भी उफान पर है. एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित की गयी है. केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में आये हुए श्रद्धालु जो जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रुकवाया गया है. गौरीकुंड से केदारनाथ के मध्य कुछेक स्थानों पर पैदल मार्ग में पत्थर इत्यादि गिरने की संभावना व मार्ग बाधित होने के कारण फिलहाल आवाजाही बंद की गयी है.अस्थायी रूप से रोकी गई केदारनाथ यात्रा: एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि केदारनाथ धाम पैदल मार्ग सहित सम्पूर्ण जनपद में पुलिस बल अलर्ट दशा में है. जनपद से होकर गुजरने वाली मंदाकिनी नदी व अलकनंदा नदी के जलस्तर काफी बढ़ गया है, नदी किनारे जाने से परहेज करें. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. जनपद पुलिस की आम जनमानस व श्रद्धालुओं से अपील है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें तथा जो जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें.पुलिस ने नदी किनारे जाने पर लगाई रोक: पहाड़ों में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है, जिस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग की ओर से भी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी डेंजर लेवल को पार करते हुए बह रही है. नदी किनारे स्थित सभी घाट व रास्ते जलमग्न हो गये हैं. नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है.उफान पर अलकनंदा नदी: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी उफान पर बह रही है. नदी ने अपने डेंजर लेवल को पार कर दिया है और खतरे के निशान के करीब बह रही है. नदी किनारे जाने वाले रास्ते भी बंद हो गये हैं, सभी घाट जलमग्न हैं. रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी से लगभग 30 मीटर दूर भगवान शिव की 15 फीट ऊंची मूर्ति स्थित है, लेकिन अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से मूर्ति का पानी के भीतर कुछ पता नहीं चल पा रहा है. यदि बारिश इसी प्रकार जारी रही तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं.आफत बनकर बरस रही बारिश: गौर हो कि उत्तराखंड में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी धराली में आई भीषण आपदा ने देश को हिलाकर रख दिया है. मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है. जबकि प्रदेश में कई संपर्क मार्ग बाधित होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

6 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

15 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

27 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

48 minutes ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

53 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

56 minutes ago