Categories: NewsUttarakhand

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। रविवार को पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। उधर, पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी रोहित मैहरोलिया ने कहा, भाजपा के दबाव में आकर कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है। ये वे लोग है, जिनकी पार्टी की कार्यप्रणाली में कोई आस्था नहीं है। रविवार को जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया है। जोत सिंह बिष्ट ने दावा किया कि उनके साथ प्रदेशभर से 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया।उनका कहना है कि सितंबर 2023 में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के लिए मेहनत से काम करने वाले पदाधिकारियों की उपेक्षा को लेकर अपने पद से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी, लेकिन अब तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया, जो लोग पार्टी के रात-दिन मेहनत कर रहे हैं, उन पर पार्टी हाईकमान को भरोसा नहीं है। पार्टी की पहाड़ विरोधी मानसिकता के चलते पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है।उत्तराखंड में जल्द होगा संगठन का गठनआम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी रोहित मैहरोलिया ने कहा, वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी एक विशाल ट्रेन का स्वरूप ले चुकी है, जो अपने गंतव्य की ओर तेज गति से बढ़ रही है। रास्ते में पड़ रहे छोटे-बड़े स्टेशन पर यदि चार यात्री उतर रहे हैं, तो 500 यात्री ट्रेन में चढ़ रहे हैं। पिछले कुछ समय से पार्टी में अपने हित साधने को लेकर कुछ लोग अपनी मनमानी करने का दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। पार्टी के संज्ञान में आया कि पार्टी से इस्तीफा देने वाले लोग दूसरे राजनीतिक दलों के संपर्क में थे। जो लोग 200 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ने की बात कह रहे हैं, उनके साथ सात लोग भी नहीं थे। संगठन का समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के साथ है। भाजपा सरकार के दबाव में चंद लोग पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।पार्टी का शीर्ष नेतृत्व शीघ्र ही उत्तराखंड में संगठन निर्माण कर आगामी सभी चुनाव में अपनी भागीदारी के लिए काम कर रहा है।आम आदमी पार्टी में कई लोग शामिल देहरादून के वार्ड रीठा मंडी में क्षेत्र में कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी की सोनी व खुर्शीद अहमद के सहयोग से डीके पाल के नेतृत्व में दीपक कुशल, नवीन बाल्मीकि, शराफत भाई, सईद, इरफान, जाकिर, नरेश सारथी, विमला देवी, कासिम भाई, आरिफ मोहमद, कैलाश चंद्र, नमिता, सायरा बानो, कामरान अली, राशिद खान, इकबाल, नरेश यादव, राव मुकीम, हाजी अब्दुल करीम, राजकुमार बाल्मीकि, सायरा सईद, आलोक कुमार, नवीन कुमार, राजेंद्र सिंह, आसमा, नईमा, अशरफ, आर्यन, सतीश धीमान, सरोज देवी आदि ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की। 

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

1 hour ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago

विरासत में राजस्थानी कालबेलिया लोक नृत्य से झूम उठी पहली ही सांध्य-ए-महफिल –

  देहरादून – – विरासत-2026 के शानदार, भव्य, ऊर्जावान और ओजस्वी बन चुके मंच पर संध्या…

2 hours ago

द पॉली किड्स, डालनवाला ने बड़े उत्साह के साथ अपना वार्षिक समारोह मनाया –

    देहरादून, : द पॉली किड्स, डालनवाला ने सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में बड़े…

2 hours ago