Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में IFS अधिकारी सुशांत पटनायक के घर ED की रेड, छापेमारी के दौरान कैश और कई दस्तावेज मिले – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)ED In Uttarakhand: उत्तराखंड में प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा मुख्यालय के आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर में छापेमारी की गई. पटनायक के खिलाफ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप था. ये कार्यवाही प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के द्वारा सुबह 4 बजे शुरू की गई. सुबह 4 बजे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी देहरादून के कैनाल रोड स्थित आईएफएससी अधिकारी के घर पहुंचे और सुबह-सुबह सभी परिजनों को उठाकर बताया की ईडी ने रेड की है. ईडी के अधिकारियों ने घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए जिससे कोई भी व्यक्ति बाहर घर के बाहर न जा पाए. और सभी के फोन भी बंद करा दिए गए थे.7 फरवरी की सुबह 4 बजे से जब ईडी की कार्यवाही शुरू हुई तो इस कार्यवाही में ईडी के कई अधिकारी आईएफएस अधिकारी के घर पहुंचे और वहां उन्होंने तलाशी लेना शुरू किया. आपको बता दें कि सुशांत पटनायक वर्तमान में वन मुख्यालय से अटैच है. इससे पहले वह उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के निदेशक थे. जहां उन्होंने अपनी सहकर्मी के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट किया था. इसके बाद महिला ने उनकी शिकायत विभाग के साथ-साथ पुलिस से की थी. इस मामले में विभाग ने कार्यवाही करते हुए सुशांत पटनायक को वन मुख्यालय से अटैच कर दिया था. तो वहीं पुलिस ने इस मामले में सुशांत पटनायक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.छापे में कैश और कई दस्तावेज मिले7 फरवरी को जब प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर छापेमारी की गई तो सूत्रों के हवाले से पता चला है, कि यहां पर काफी भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है, और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. पैसे गिनने के लिए दो मशीन भी मंगाई गई थी. तलाशी में क्या-क्या मिला अभी कुछ भी सामने नहीं आ पाया है. अभी तक ईडी कार्यवाही कर रही है. लेकिन इस बात के बाद से प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के अंदर हड़कंप मचा हुआ है.सूत्रों की अगर मानें तो प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर कई और अधिकारी भी हैं. फिलहाल इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है. लेकिन आईएफएस अधिकारी के यहां कैश गिनने वाली मशीन ले जाने के बाद से एक बात तो साफ है, कि इस अधिकारी के घर से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को कुछ ना कुछ तो मिला है. जिसके बाद दो-दो मशीन लाई गयी है, और कार्यवाही अभी तक जारी है. ईडी सुशांत पटनायक को गिरफ्तार भी कर सकती है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

23 seconds ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

21 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

42 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago