उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व्यायाम प्रशिक्षक के 60 पदों पर करेगा भर्ती

देखें, व्यायाम प्रशिक्षक के लिए कब करें आवेदन
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग तथा डॉ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल में व्यायाम प्रशिक्षक के कुल 60 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए गये हैं।  रिक्तियों की संख्या बढ़ायी या घटाई जा सकती है। आनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 22 जनवरी, 2024 से प्रारंभ होकर 11 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गई है। विभागीय नियमावली के अनुसार उपरोक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनमत आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा सरकार द्वारा समय-समय पर दी गई छूट के अनुसार होगी।
विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को परामर्श दिया जाता है कि विज्ञापन में दिये गये “ऑनलाइन आवेदन किए जाने हेतु प्रक्रिया” का भलीभाँति अध्ययन कर लें। आवेदन पत्र भरने में सहायता के लिए Toll Free No. 9520991172 या Whatsapp No 9520991174 या आयोग की email Id: chayanayog@gmail.com पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

26 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

48 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago