ऋषिकेश । मायाकुंड में बीते रविवार रात एक युवती ने आरोपित को अर्द्धनग्न होकर नाचने से रोका। जिस पर आरोपित ने युवती के सिर पर कुकर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को युवती की मौत हो गई। अन्य घायलों को स्वास्थ्य लाभ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। युवती की पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, मायाकुंड स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी सकल साहनी ने दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार रात उनके घर के पास भजन-कीर्तन चल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला शिव शंकर साहनी कपड़े उतार कर नाचने लगा। इस पर उनकी बेटी रूपा ने आपत्ति जताते हुए नाचने से रोका। जिस पर आरोपित शिव शंकर ने अपने भाई लड्डू, छोटू, पिता बैजनाथ और पारिवारिक महिलाओं सुनैना, रूपा देवी और गंगा देवी के साथ मिलकर हमला कर दिया। घटना में उनकी बेटी रूपा, भाई भीम साहनी, बहनोई बलदेव साहनी और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए।आरोप है कि शिव शंकर ने उनकी बेटी रूपा के सिर पर कुकर से वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। गंभीर रूप से घायल रूपा और अन्य लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार दोपहर रूपा की मौत हो गई।
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…