एपीडा के अंतराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में विभिन्न देशों के खरीदार हिस्सा लेंगे

इंटरनेशनल मार्केट में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद के निर्यात के रास्ते खुलेंगे, किसानों को लाभ होगा- जोशी
कृषि मंत्री ने 12 जनवरी के इन्टरनेशनल कॉन्क्लेव कम बॉयर सेलर मीट की तैयारी परखीं
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा आयोजित होने वाले “इन्टरनेशनल कॉनकेलव कम बॉयर सेलर मीट” कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को 12 जनवरी को देहरादून में एपीडा द्वारा आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय कॉन्क्लेव की रूपरेखा और सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग और आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानीय उत्पाद को निर्यात तथा प्रोत्साहित करने और उत्पादकों के लिए अंतराष्ट्रीय बाजार से संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य देहरादून में एपीडा द्वारा आयोजित होने इस अंतराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में विभिन्न देशों के अंतर्राष्ट्रीय खरीदार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
यह कॉन्क्लेव सहभागियों के बीच व्यापार और नेटवर्किंग के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। कॉन्क्लेव में टेक्निकल सेशन, विक्रेता और क्रेता के संवाद तथा कृषि, उद्यान,जैविक बोर्ड,कैप तथा अन्य विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में कृषक, एफपीओ काश्तकार कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे। सत्र में मोटे अनाजों और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों प्रसंस्करण पैकेजिंग और निर्यात क्षमता के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान चर्चा की जाएगी।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे एफपीओ है जो अच्छा कार्य कर रहे है,उनको विशेषकर आमंत्रित किया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा एपीडा भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले कार्यशाला के माध्यम से निश्चित तौर पर प्रदेश के कृषकों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, निदेशक के.सी.पाठक, विनय कुमार, एपीडा डॉ. सी.पी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago