देहरादून: देहरादून में मंगलवार को आयोजित एसएससी कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर-1 परीक्षा में हाई-टेक नकल का बड़ा मामला सामने आया। एमकेपी इंटर कॉलेज परिसर स्थित महादेव डिजिटल जोन में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी को कान में लगे माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।
कैसे पकड़ा गया अभ्यर्थी?
परीक्षा का समय सुबह 10 बजे था, एंट्री 8:30 बजे से शुरू हुई थी।दीपक एंट्री खुलते ही अंदर पहुंच गया।अंदर जाकर उसने ड्यूटी कर्मचारी से संपर्क किया था और कर्मचारी ने मौका देखकर उसे माइक्रो डिवाइस पकड़ा दिया।लेकिन वॉशरूम से लौटते समय चेकिंग में ब्लूटूथ पकड़ा गया और तुरंत पुलिस को सौंप दिया गया।
कान में फिट था माइक्रो ब्लूटूथ, डिवाइस केंद्र के अंदर मिला
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी कुश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचानदीपक पुत्र विजेंद्र, निवासी सांपला, रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है।जांच में पता चला कि दीपक परीक्षा शुरू होने के बाद वॉशरूम जाने के बहाने बाहर निकला था। लौटने पर दोबारा चेकिंग के दौरान उसके दाहिने कान में अत्याधुनिक ब्लूटूथ डिवाइस मिला।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह डिवाइस उसे परीक्षा केंद्र के भीतर ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी लकी सिंह ने उपलब्ध कराया था। बाहर बैठा उसका साथी जैश प्रश्न देखकर ब्लूटूथ के जरिए उत्तर भेजने वाला था।
परीक्षा माफिया का शक, सख्त कार्रवाई शुरू
दीपक के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।लकी सिंह और जैश की तलाश में पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।
इस घटना के बाद परीक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। कर्मचारी और अभ्यर्थी की मिलीभगत से यह मामला संगठित नकल गिरोह की ओर इशारा करता है। संभावना है कि केंद्र के अन्य कर्मचारी भी इसमें शामिल हों।
केंद्र पर स्थानीय पुलिस तैनात नहीं थी
एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर स्थानीय पुलिस की तैनाती नहीं थी।सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ परीक्षा एजेंसी और केंद्र प्रशासन की थी।घटना के बाद प्रदेशभर के एसएससी परीक्षा केंद्रों पर जांच और निगरानी और कड़ी कर दी गई है।
परीक्षण केंद्रों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
उत्तराखंड में पहले भी कई परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं के बाद सीबीआई जांच चल रही है। ऐसे में एसएससी जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में हाई-टेक नकल पकड़ा जाना चिंताजनक है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा चूक को लेकर प्रशासन से भी जवाब मांगा जा सकता है।
Post Views: 6
Post navigation
एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, 21 दिन में…
विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…
ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…