कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 89 नर्सिंग अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

देहरादून। जिला पंचायत सभागार बोराडी नई टिहरी में आयोजित नर्सिंग अधिकारियों को रोजगार ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह‘ में पहुंचे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा जनपद टिहरी के 113 में से 89 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही उनके द्वारा विकासखण्ड थौलधार के अन्तर्गत स्वास्थ्य उपकेन्द्र भमोरिखाल के भवन निर्माण कार्य लागत 60 लाख रूपये तथा सीएमओ कार्यालय परिसर में औषधि भण्डार गृह एवं सामुदायिक बहुउद्देशीय हॉल निर्माण कार्य लागत 44.58 लाख रूपये की दो योजनाओ का शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उपस्थित नर्सिंग अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब आपकी नई पारी शुरू हो गई है, पूरे मनोभाव से अपनी सेवाएं लोगों को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि आज 89 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं, शेष 24 के प्रपत्रों की जांच होने के बाद शीघ्र ही उन्हें नियुक्ति पत्र प्राप्त हो जायेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहली सरकार है जो नियुक्ति पत्र देने आपके द्वार आ रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में जहां नर्सिंग अधिकारियों के पहले 96 पद थे, जिन्हें बढ़ाकर 149 कर दिया गया है और यह काम हुआ डबल इंजन की सरकार में। नर्सिंग अधिकारियों को वर्षवार नियुक्ति दिये जाने में विधायकों की अहम भूमिका रही है। यह पहला विभाग है, जिसमें हर तरह के आरक्षित कोटे को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कुछ नियम तय किये हैं, जिनमें 2025 तक राज्य को ड्रग्स फ्री बनाना, राज्य को पूर्ण साक्षर बनाना, प्रत्येक व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड जारी करना, राज्य को टीबी मुक्त करना है, जिसमें नर्सिंग अधिकारियों की अहम भूमिका है। राज्य को टीबी मुक्त बनाने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन एवं बैठक कर हर गांव में शिविर लगाना सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि जहां डॉक्टर के लिए आवास नहीं हैं, वहां उनके लिए आवास देंगे। साथ ही नर्सिंग स्टाफ के लिए भी आवास व्यवस्था की जायेगी, ताकि मरीजों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं मुहैया होती रहे। स्वास्थ्य विभाग में लगभग 11 हजार लोगों को नौकरी देने जा रहे हैं, जिसमें नर्सिंग अधिकारी, वार्ड ब्वाय, एएनएम, तकनीशियन, फार्मसिस्ट आदि पद शामिल हैं। मार्च के अन्त तक लगभग पांच सौ डॉक्टर को नियुक्ति दे रहे है, जिनमें से 35 डॉक्टर जनपद टिहरी को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी कहना है कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज बने, इसके लिए मानकानुसार तैयारी कर लें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला चिकित्सालय से कोई मरीज रेफर नहीं होगा, जनपद को जल्द ही 05 स्पेशलिस्ट दे रहे है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंत्री का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य विभाग को गति देने एवं नर्सिंग भर्ती की पूरी पारदर्शिता प्रक्रिया के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरी लगन एवं टीम भावना से कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। अपने कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्यों को भी आगे बढ़कर करें, ताकि स्वास्थ्य क्षेत्र को बल मिले।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद् उत्तराखण्ड सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विनोद सुयाल, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह द्वारा सभी नर्सिंग अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महकमें में नर्सिंग अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी लोग सेवाभाव से कार्य करें, अपने कर्त्तव्यों को नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए कुशलतापूर्वक निर्वह्न करें, ताकि लोगों का डॉक्टरों के प्रति विश्वास बना रहे। अपने मान-सम्मान के साथ ही जनपद एवं प्रदेश की प्रतिष्ठा को बनाये रखें।
इस अवसर पर सीडीओ मनीष कुमार, उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम दिनेश डोभाल, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा प्रमोद उनियाल, मण्डल अध्यक्ष गोपीराम चमोली, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, सीएमओ मनु जैन, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, दीपा रूबाली सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

19 minutes ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

1 hour ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

2 hours ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

2 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

2 hours ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

2 hours ago