क्रिसमस व नये साल में आवंटित सैकड़ों वन डे बार से भरी होटल व्यवसायी व सरकार की झोली

बीते दस दिन में 329 ऑनलाइन वन डे बार से हुई भारी बिक्री
देहरादून। क्रिसमस व नये साल पर ऑनलाइन आवंटित किए गए वन डे बार से प्रदेश सरकार को आबकारी राजस्व मिला। वहीं, होटल मालिकों के भी बल्ले बल्ले हुई। आबकारी आयुक्त एच सी सेमवाल ने बताया कि नए वर्ष के सेलेब्रेशन पर पर्यटकों और स्थानीय जनता को सुविधाएं देने के लिए ऑनलाइन वनडे बार अप्रूवल के लिए विभागीय पोर्टल/ऑनलाइन साइट को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिये गए।
नतीजतन, प्रदेश में 20 से 31 दिसम्बर 2023 के बीच जनपदों से अद्यतन प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश में कुल 329 वनडे/ओकेजनल बार स्वीकृत किये गए। जनपद देहरादून में वनडे बार सबसे अधिक 208 की अनुमति दी गयी। नैनीताल में 82, हरिद्वार में 5, अल्मोड़ा में 8, पौड़ी में 13, टिहरी में 10 वनडे बार की अनुमति दी गयी। इससे अधिकांश पर्यटक स्थलों पर वैध मदिरा के उपभोग एवं व्यवसाय में काफी इजाफा हुआ है वहीं प्रदेश में आबकारी राजस्व भी प्राप्त हुआ है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

3 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

3 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago