गणतंत्र दिवस के दिन क्या रहेगा देहरादून का ट्रैफिक प्लान, कहां रहेगा रास्ता डाइवर्ट कहा मिलेगी पार्किंग यहां मिलेगी सारी जानकारी – myuttarakhandnews.com


*गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर रूट /यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था*
*परेड ग्राउण्ड के चारों की यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगी -*• गणतंत्र दिवस -2024 के दृष्टिगत परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का आवागमन / प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।
• परेड के दौरान परेड ग्राउण्ड के चारों ओर पूर्णरुप से जीरो-जोन रहेगा।
• गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इण्टर कालेज / IRDTA ऑडिटोरियम नियर सर्वे चौक में पार्क कर पैदल परेड ग्राउण्ड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।
*पार्किंग व्यवस्था*
1- गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गो/बच्चों/महिलाओं आदि के वाहन रेंजर ग्राउंड , मंगला देवी इण्टर कालेज नियर सर्वे चौक में पार्क होगें।
2. धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की ओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउण्ड में पार्क होगें ।
3. सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क होगें ।
4. राजपुर रोड़ से परेड में प्रतिभाग / दर्शको के वाहन लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट के अंदर पार्क होगें ।
*बैरियर व्यवस्था*
*परेड ग्राउण्ड के चारो ओर यातायात व्यवस्था बनाये जाने के सम्बन्ध में आउटर/इनर बैरियर प्वाईंटों पर व्यवस्था बनायी जायेगी* –
 *आउटर प्वाईंट*1. ई0सी0 रोड़ सर्वे चौक,2. मनोज क्लिनिक,3. बुद्धा चौक,4. दर्शनलाल चौक,5. ओरिएण्ट चौक,6. पैसिफिक तिराहा ।
केवल पासधारक वाहन सीमित संख्या में प्रवेश कर सकेंगे।
 *इनर प्वाईंट*
1. रोजगार तिराहा,2. कनक चौक,3. डूंगा हाऊस,4. लैन्सडाऊन चौक,5. कान्वेन्ट तिराहा ।
पासधारकों को छोड़कर इनर प्वाईंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउण्ड की ओर नहीं जायेगा ।
*विक्रमों के लिये डायवर्ट व्यवस्था*
1. 02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें।
2. 03 नम्बर रूट(धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एम0के0पी0 चौक की ओर से भेजे जायेगें।
3. 05 नम्बर रूट (आई0एस0बी0टी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जायेगें।
4. प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जायेंगे।
5. राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुये बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जायेंगे।
*सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था*
1. आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी।
2. रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जायेंगी।
3. रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहस्त्रधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जायेंगी।

Post Views: 31



Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल, डेयरियों का होगा…

3 minutes ago

Karwa Chauth 2026: Uttarakhand Announces Holiday for Female Employees | Uttarakhand News Network

The Uttarakhand government, led by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, has declared a one-day holiday…

4 minutes ago

गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा से बच रही धामी सरकार:…

25 minutes ago

नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे…

2 hours ago