देहरादून, । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। गांधी जी के विचार आज भी शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता की स्थापना के लिए प्रासंगिक हैं।पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका प्रसिद्ध ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष देश के जवानों और किसानों के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सदैव रेखांकित करता रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान राष्ट्रनायकों के आदर्श हमें राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से इन महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…