चालीस साल बाद दो दोस्तों का सोशल मीडिया पर सुर संगम

चालीस साल बाद दो दोस्तों का सोशल मीडिया पर सुर संगम

चालीस साल बाद दो दोस्तों का सोशल मीडिया पर सुर संगम

आप भी सुनिए प्रसिद्ध कुमॉंऊनी लोकगायक दीवान कनवाल और अजय ढौंडियाल की मधुर आवाज में ये गीत
देहरादून। चालीस साल बाद जब दो दोस्त प्रसिद्ध कुमाऊनी लोकगायक दीवान कनवाल और अजय ढौंडियाल मिले तो बहुत सी पुरानी यादें ताजा हुई। इसके साथ ही दोनों ने कई गीत गुनगनाये। आपको बता दें कि दोनों लोक गायकों की दोस्ती 1982 में हुई। जिसके बाद यह दोस्ती लगातार गहरी होती चली गई। प्रसिद्ध कुमाऊनी लोकगायक दीवान कनवाल उत्तराखंड में बनी पहली कुमाऊनी फीचर फ़िल्म मेघा आ के प्ले बैक सिंगर रहे हैं। ये फ़िल्म 1982-83 में दूरदर्शन चैनल पर दिखाई गयी थी। अजय ढौंडियाल और दीवान कनवाल की जोडी आज के वक्त में पहली बार सोशल मीडिया पर एक युगल जोड़ी के तौर पर दिखी ये जोड़ी बहुत पुरानी है। कनवाल पहली कुमाऊनी फीचर फ़िल्म मेघा आ के पार्श्व गायक रहे हैं।

अजय ढौंडियाल और दीवान कनवाल की जोड़ी सदा धमाकेदार रही है। दोनों लोक गायकों ने सदा लोकगायकी को नये ज़माने में गीतों में नया पन ला कर गाया। अजय ढौंडियाल कभी लोक से नहीं हटे। कनवाल का नया गायन भी सदा लोक से ही जुड़ा रहा है। कनवाल की विधाएं अन्य गायकों से सदा अलग रही हैं। हाल में कनवाल ने आकाशवाणी से पहाड़ के दोहे गए हैँ जिनकी शैली अद्भुत है। वे लोकगाथाएं गाने में भी माहिर हैं। खैर, दीवान और अजय की जोड़ी को पहली बार सोशल मीडिया में साथ गाकर देखा जा रहा है और इसको बहुत प्रसिद्धि मिल रही है। आइए सुनते हैं दोनों की मखमली आवाज में ये गीत।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks