चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी

पौड़ी। चीनी की जमाखोरी, अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग की 11 टीमों ने जिले के अलग-अलग बाजारों में अभियान चलाकर खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में चीनी के स्टॉक और उसकी उपलब्धता की जांच की गई।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विभागीय टीमों ने कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, पाबौ, लैंसडाउन, सतपुली, लक्ष्मणझूला, चौबट्टाखाल, रिखणीखाल, दुगड्डा और उफरैंखाल के बाजारों में दुकानों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को निर्धारित नियमों का पालन करने और जरूरत से अधिक चीनी का भंडारण नहीं करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यापारी के कालाबाजारी या अवैध बिक्री में शामिल पाए जाने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आम उपभोक्ताओं को आवश्यक खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बाजारों में लगातार निगरानी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आगे भी नियमित जांच के साथ अचानक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। चीनी का अवैध भंडारण, जमाखोरी या कालाबाजारी करते पाए जाने वाले व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री  धामी ने वर्चुअल माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी…

3 hours ago

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विस्तार को लेकर सरकार ने तैयारियां…

5 hours ago

हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक

महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने अपने भार वर्ग की सभी प्रतिस्पर्धाओं में हासिल किया प्रथम…

5 hours ago

विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हरबर्टपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया बाइक चोर विकासनगर। जुडली आदूवाला क्षेत्र में घर…

5 hours ago

विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हरबर्टपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया बाइक चोर विकासनगर। जुडली आदूवाला क्षेत्र में घर…

6 hours ago

ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी

नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए जनपद के समस्त जनपद स्तरीय…

7 hours ago