ऋषिकेश। चीला बैराज पर नई गाड़ी की ट्रायल से एक भीषण हादसा हो गया । भीषण हादसे में दो वन रेंजरों समेत चार की मौत हो गई है। जबकि नहर में गिरी एक महिला अधिकारी लापता हैं। पांच वन कर्मियों को गंभीरावस्था में एम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक वनाधिकारियों में एक पीएमओ में तैनात आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई बताए जा रहे हैं।
जिनकी शिनाख्त की जा रही है। मृत वन रेंज अधिकारियों की पहचान शैलेश घिल्डियाल व प्रमोद ध्यानी के रूप में हुई है। मृत वन रेंजर शैलेश घिल्डियाल, प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई बताए गए हैं।
एक अन्य वन अधिकारी आलोकी गाड़ी से छिटक कर चीला नहर में जा गिरीं, जिनकी तलाश की जा रही है। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, वहां चार लोग ब्रॉड डेड लाए गए हैं। इसके अतिरिक्त पांच घायल वनकर्मियों का एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है।
मृतक1- शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी)2- प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार)3- सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान4- कुलराज सिंह
घायल1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक)2- राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क3- अंकुश4- अमित सेमवाल (चालक)5- अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक)
लापता1- आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक)
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…