ऋषिकेश। एसडीआरएफ ने चीला वाहन दुर्घटना में लापता महिला वन अधिकारी का शव बरामद कर लिया। गौरतलब है कि चीला रेंज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो रेंजर समेत वन अधिकारियों की मौत हो गयी थी. पांच घायल हो गए थे। जबकि महिला अधिकारी और वन्य जीव प्रतिपालक (SDO) आलोकी दुर्घटना में लापता हो गयी थी, जिनकी तलाश में SDRF द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आलोकी देवी का शव मिलने के बाद दुर्घटन में मृत लोगों की संख्या पांच हो गयी है।
गुरुवार की तड़के ही SDRF द्वारा सर्च आपरेशन आरम्भ कर दिया गया था। मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट SDRF के आदेशानुसार SDRF के विशेषज्ञ गोताखोरों ने चीला पावर हाउस के निकट सर्चिंग आरम्भ की गई। दूसरी ओर, राफ्ट द्वारा पुनः घटनास्थल से लेकर पावर हाउस तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को चीला पावर हाउस के निकट नहर में एक शव बरामद हुआ। मौके पर मौजूद निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गयी है। SDRF द्वारा बरामद शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
SDRF द्वारा सोमवार से ही लापता अधिकारी की तलाश में। निरन्तर गहन सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।जहां एक ओर SDRF द्वारा अत्याधुनिक खोजी उपकरण जैसे सोनार एवम अंडरवाटर ड्रोन के माध्यम से गहन सर्चिंग की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा स्कूबा डाइविंग करते हुए नहर की तल तक गहराइयों में खोजबीन जारी रखी गयी थी। आज चीला शक्ति नहर का पानी कम किया गया , जिसके उपरांत राफ्ट, मोटर बोट ,डीप डाइवर्स इत्यादि की सहायता से नहर में सर्च किया गया, जिसके उपरांत सर्च ऑपरेशन सार्थक हुआ।
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…