छठी गढ़वाल राइफल्स का 62वां स्थापना दिवस पर वीर नारियों का सम्मान

मैं आपके बीच सैनिक के रूप में आता हूँ- मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। छठी गढ़वाल राइफल्स के 62वें स्थापना दिवस पर अवसर पर पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मैं जब भी आपके बीच आता हूँ, तब मैं एक मंत्री नहीं बल्कि एक सैनिक के तौर पर आता हूँ। देहरादून के बड़ोवाला स्थित शौर्य फ़ार्म हाउस में गढ़वाल रायफ़ल्स के स्थापना दिवस कार्यक्रम पहुँचे सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्जवलित किया और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। अमर शहीदों की याद में सरकार देहरादून के गुनियालगाँव में भव्य सैन्यधाम बना रही है। सरकार ने पिछले दिनों ही वीरता और ग़ैर वीरता पदक धारको को मिलने वाली सम्मान राशि को भी कई गुना बढ़ाया है। मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा अब तक शहीदों के 26 आश्रितों को राजकीय सेवा में सेवायोजित किया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि पूर्व सैनिकों के कंप्यूटर प्रशिक्षित बच्चो के लिए जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भी अपने संबोधन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी वीर सैनिकों और नारियो को नमन किया। इस दौरान देश के लिए अपने प्राणो का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की वीर नारिया हेमलता जोशी, उमा देवी, सरिता रावत, राजकुमारी को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्यार सिंह राणा, कर्नल डीके प्रधान, कलम सिंह फर्सवान, जीवन सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

3 seconds ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

30 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago