*जनपद पौड़ी- गुमखाल के पास कार हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया 03 लोगों को सकुशल रेस्क्यू।*

*जनपद पौड़ी- गुमखाल के पास कार हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया 03 लोगों को सकुशल रेस्क्यू।*
आज दिनाँक 16 जनवरी 2024 को पुलिस चौकी सतपुली द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल से सतपुली की ओर लगभग 01 किमी आगे एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी महावीर सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कार में सवार 03 लोगों को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
उक्त वैगन आर कार (DL 3C BU 3488) में सवार 03 लोग दिल्ली से पौड़ी एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे जिस दौरान गुमखाल से आगे एक बैंड पर कार अनियंत्रित होने से ये हादसा हो गया।
*घायलों का विवरण:-* 1. विनोद शर्मा पुत्र श्री शांति लाल, निवासी- रामपानी, जिला- गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश।2. दीवान सिंह रावत पुत्र श्री पतम सिंह, निवासी- तरला एडा, पौड़ी।3. अवतार सिंह रावत पुत्र श्री कृपाल सिंह, निवासी- पौड़ी।
*SDRF रेस्क्यू टीम का विवरण:-* 1. HC महावीर सिंह2. CT मुकेश रावत3. CT रमेश रावत4. पेरामेडिक्स अनूप रावत5. उपनल चालक मनदीप बर्थवाल

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

30 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

51 minutes ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

52 minutes ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

9 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

12 hours ago