दून साइबर पुलिस ने एक और हवाला ऑपरेटर अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

15 करोड़ 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला
देहरादून। 15 करोड़ 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की 17 राज्यों पुलिस द्वारा तलाश थी। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून निवासी शिकायतकर्ता के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप्प के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को 99 Acres & L T Constrution CO. के कर्मचारी / अधिकारी बताकर *पार्ट टाईम जॉब के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप में जोडकर आगे के कार्य का टास्क देकर सभी टेलीग्राम हैंडल पर निवेश पर 30-40% के लाभ का आश्वासन देकर भिन्न-भिन्न तिथियों में भिन्न-भिन्न लेन देन के माध्यम कुल 34,08,575.62 (चौतीस लाख आठ हजार पाँच सौ पिचहत्तर रुपये बासठ) रुपये की धोखाधड़ी करने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 29/23 धारा 420,120 बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना साइबर थाने के निरीक्षक श्री विजय भारती के सुपुर्द की गयी।
अभियोग में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीम द्वारा घटना में तकनीकी विश्लेषण से प्रकाश में आये अभियुक्त हण्टर इरीच पुत्र पूजवेल्ट निवासी 9बी राजीवनगर, नारोल कोर्ट की पिछे, नारोल अहमदाबाद गुजरात उम्र 22 वर्ष को गुजरात से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त हण्टर इरीच के विरुद्ध देश भर में 102 शिकायतें दर्ज है तथा अभियुक्त के खाते से विगत तीन माह में लगभग 15 करोड़ 20 लाख से ज्यादा का ट्रांजैक्शन किया गया है।
अपराध का तरीकाः-अभियुक्तगणों द्वारा फर्जी वैब साईट तैयार कर स्वंय को 99 Acres & L T Constrution CO. के कर्मचारी / अधिकारी बताते हुये ऑनलाईन जॉब कर लाभ कमाने की बात कहते हुए टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर भिन्न भिन्न हैण्डल के नाम के लिंक भेजकर निवेश कर 30 से 40 प्रतिशत का लाभ कमाने आदि सम्बन्धी टास्क देकर लाभ कमाने के नाम पर धोखाधडी की गयी तथा धोखाधडी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैक खातो में प्राप्त कर उक्त धनराशि का प्रयोग करते है । अभियुक्तगण द्वारा उक्त कार्य हेतु फर्जी सिम आईडी कार्ड का प्रयोग कर अपराध कारित किया जाता है । अभियुक्त द्वारा विभिन्न मोबाईल हैण्डसेट, सिम कार्ड व फर्जी बैंक खातों का प्रयोग किया जाता है। कुछ पीडितों से एक मोबाईल फोन, सिम कार्ड व बैंक खाते का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने के बाद इनके द्वारा नये सिम, मोबाईल हैण्डसैट व बैंक खातों का प्रयोग किया जाता है।
हवाला ऑपरेटर द्वारा अपराध को अंजाम देने के लिए एक फर्जी SHELL कंपनी शाह इंटरप्राइज के नाम से खोली गई जिसको इसने मोहाली पंजाब में खोला | इसी Shell कंपनी के नाम पर इसके द्वारा विभिन्न बैंक खाते खुलवाए गए जिससे यह और इसके साथियों द्वारा ही अपराध में ठगी के करोड़ों रुपए की ट्रांजैक्शन (लेनदेन) को अलग-अलग कंपनी कंपनियों के विभिन्न करंट अकाउंट में भेज सके | गिरफ्तार अभियुक्त से लगभग 14 विभिन्न बैंक खातों की के दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं जिम देश भर में न्यूनतम 102 साइबर शिकायतें प्रकाश में आई है।
इन शिकायतों का विश्लेषण करने से संबंधित आरोपी एवं उसके साथियों द्वारा देश भर के लगभग 17 राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है | इस पूरे संगठित गिरोह द्वारा न्यूनतम 15 करोड़ से भी अधिक की लेने संदिग्ध लेनदेन प्रकाश में आ गई है | 17 राज्यों की निम्न सूची है आंध्र प्रदेश अरुणाचल प्रदेश चंडीगढ़ छत्तीसगढ़ दिल्ली गुजरात हरियाणा कर्नाटक केरला मध्य प्रदेश महाराष्ट्र उड़ीसा राजस्थान तमिलनाडु तेलंगाना उत्तर प्रदेश एवं वेस्ट बेंगल।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

4 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

4 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

4 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

5 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 hours ago