देहरादून स्थित नगरनिगम गौशालाओं की दुर्दशा और लापरवाही – myuttarakhandnews.com
Skip to content
आखिर कब टूटेगा गौशाला की दुर्दशा पर उत्तराखंड सरकार का मौन । ऐसा नहीं है की पहली बार राज्य में बनी गौशालाओं की दुर्दशा का मामला सामने आया हो, इससे पहले भी वक्त वक्त पर कहीं समाज सेवी और पत्रकारों ने गौशालाओं की दुर्दशा दिखाने का प्रयास किया है । परन्तु कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति होने के अलावा कुछ भी नहीं हो सका । मामले में आश्वासन देकर मामले को हमेशा दबा दिया गया है । पिछले चार-पांच दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रही है जो की कांजी हाउस नगर निगम गौशाला नवादा केदारपुरम की बताई जा रही है । जिस में स्पष्ट रूप से गौमाता की बहुत ही दुर्दशा सामने आ रही है । बताया जा रहा है कि जिस NGO को यह कार्य सोपा गया है वह किसी बाबा जी के द्वारा संचालित किया जा रहा है । कितने अफसोस की बात है की हिंदुतवादी सरकार जिन्होंने गोवंश को संरक्षण प्राप्त करने,गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का दावा किया था । उनके अधिकार क्षेत्र में भी इस प्रकार की घटनाएं आ रही है । विभिन्न हिंदू संगठनों ने जब मौके पर जा कर हंगामा किया उसके बाद पुलिस पहुंची । पुलिस के द्वारादिया आश्वासन दे उचित धाराओं में कार्रवाई की बात की गयी । ये तो वक्त बतायेगा की कौन सी धाराएं लगी है लेकिन आखिर इंसानों की संवेदना है मर चुकी है । आखिर क्यों सरकारी पैसे की इतनी बर्बादी की आवंटित होने के बाद कोई सुध लेने वाला नहीं , कोई जांच नहीं करता है कि कार्य किस प्रकार किया जा रहा है ।
Post Views: 5
Post navigation
error: Content is protected !!
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…