Categories: NewsUttarakhand

नई आबकारी नीति का प्रस्ताव तैयार, 23 को कैबिनेट की बैठक में लग सकती है मुहर – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : आबकारी नीति से पर्यटन सेक्टर में राजस्व बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रही है। संभावना जताई जा रही है कि नीति में सरकार यह प्रावधान कर सकती है कि यदि कोई होटल स्थापित करता है तो उसमें बार की अनुमति देने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है या उसमें कुछ छूट दी जा सकती है। राज्य सरकार आबकारी नीति में कुछ ऐसे प्रावधान करने जा रही है, जिससे राजस्व में और अधिक बढ़ोतरी हो। माना जा रहा है कि नए वित्तीय वर्ष में आबकारी से राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 4000 करोड़ से बढ़ाकर 4500 करोड़ किया जा सकता है। फिलहाल नई आबकारी नीति का प्रस्ताव तैयार हो गया है, जिस पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु अध्यक्षता में दो दौर की बैठकें हो चुकी है।23 जनवरी को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आबकारी नीति का प्रस्ताव आ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, आबकारी नीति से पर्यटन सेक्टर में राजस्व बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रही है। संभावना जताई जा रही है कि नीति में सरकार यह प्रावधान कर सकती है कि यदि कोई होटल स्थापित करता है तो उसमें बार की अनुमति देने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है या उसमें कुछ छूट दी जा सकती है।राजस्व लक्ष्य से पीछे है विभागवित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आबकारी विभाग ने 4000 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। दिसंबर तक विभाग ने 3000 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त कर लिया था। जनवरी तक विभाग ने 3641 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया है। पिछले वर्ष 3526 करोड़ का राजस्व लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष विभाग ने 3500 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया था।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

31 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

54 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

3 hours ago