देहरादून। नए साल का जश्न मनाने आने वाले पर्यटकों को वाइन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रहेगी। जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि इस समय सभी वाइन शॉप पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हैं और सभी दुकानदारों को यह कहा गया है कि वह समय से अपने स्टॉक सरकारी गोदाम से उठा लें। आपको बता दें कि नए साल का जश्न मनाने आने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए इस समय प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सभी दुकानों को 24 घंटे खोलने के निर्देश दे दिए हैं, लेकिन उसके लिए कुछ मानक भी तय किए गए हैं कि वहां पर काम करने वालों को 8-8 घंटे की शिफ्ट में ही काम पर बुलाया जाए।
ऐसे में खास तौर पर मदिरा की दुकानों में भारी तादात में लोग पहुंचते हैं और उन्हें स्टॉक की कोई कमी ना हो इसलिए आबकारी विभाग ने पहले ही सारी व्यवस्थाएं कर ली है। इसके साथ ही साथ वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले सभी दुकानदारों को यह कहा गया है कि वह निर्धारित रेट से कम रेट में बेचकर अपने स्टॉक को पूरा कर लें। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अगर कोई अधिक रेट में शराब की बिक्री करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, शिक्षक पर लगे गंभीर इल्जाम; प्रधानाचार्य…
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य…
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…