पीरूमदारा : पीरूमदारा के टांडा मल्लू क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है जहां घर के सभी सदस्य रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे, और इसी बीच चोरों ने मौका पाकर घर में रखे सोने के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।परिवार जब रात को बारात से लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए।
नकली ज्वेलरी पहनकर गई थीं महिलाएं, असली जेवर घर में
टांडा मल्लू निवासी रमेश चंद्र सुयाल ने पुलिस को बताया कि वे बुधवार को अपने साले गौरव जोशी की शादी में परिवार सहित गए हुए थे। सुरक्षा के लिए घर के अंदर और मुख्य गेट दोनों जगह ताला लगाया गया था।
जब गुरुवार सुबह वह अपने बेटे के साथ घर लौटे तो पाया कि बाहर का ताला टूटा हुआ है और अंदर वाले दरवाजे का कुंडा उखाड़ दिया गया था। अलमारी खोलकर देखने पर पता चला कि चोर सोने के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद लेकर चोर फरार हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि शादी में उनकी पत्नी और सास नकली आभूषण पहनकर गई थीं, जबकि असली जेवर घर की अलमारी में रखे थे , जिन्हें चोर ले गए।
मिठाई से लेकर कपड़े और किताबें तक नहीं छोड़ीं
रमेश सुयाल ने बताया कि चोरों ने घर में रखी लगभग हर चीज खंगाल डाली। फ्रिज में रखी मिठाई तक खा गए, शादी के लिए खरीदे कंबल और नए सूट भी ले गए, यहां तक कि उनके बेटे की पॉलीटेक्निक की किताबें भी चोरी कर ली गईं है।
सुयाल ढिकुली के एक होटल में नौकरी करता है और उनका बेटा पॉलीटेक्निक कर रहा है।
पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गश्त न होने पर नाराजगी जताई है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
पीरूमदारा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
Post Views: 5
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…