नव वर्ष 2024 के आगमन हेतु दून पुलिस ने की तैयारियों की समीक्षा,होटल/रेस्टोरेंट/बार मालिकों के साथ हुई बैठक
*नव वर्ष 2024 के आगमन हेतु दून पुलिस ने की तैयारियों की समीक्षा।*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार में होटल/रेस्टोरेंट/बार मालिकों के साथ किया गोष्ठी का आयोजन।*
*सुरक्षा हेतु किये जा रहे प्रबंधों के विषय में मांगे सुझाव दिये निर्देश।*
आज दिनांक: 28-12-23 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून स्थित सभागार में जनपद देहरादून के समस्त होटल/रेस्टोरेंट/बार मालिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये।
01: सभी प्रतिष्ठानो में सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व प्रतिष्ठान स्वामी का स्वंय का होगा, सभी प्रतिष्ठान स्वामी अभी से ही यह सुनिश्चित कर लें उनके प्रतिष्ठानो में लगे सीसीटीवी कैमरे भली प्रकार कार्य कर रहे हैं अथवा नहीं तथा खराब पडे सीसीटीवी कैमरों को सही कराकर सुचारू रूप से संचालित कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
02: जिस भी प्रतिष्ठान में नववर्ष की पूर्व संध्या पर कार्याक्रम का आयोजन किया जा रहा है, वो सभी प्रतिष्ठान स्वामी यह सुनिश्चित कर ले कि वह पार्किगं व्यवस्था के लिए अपना स्टाफ जरूर रखें, जो कि प्रतिष्ठानों में आने वाले वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्क करवाना सुनिश्चित करेंगा। यदि कोई भी वाहन अव्यवस्थित तरीके से खडा पाया गया तो उसे पुलिस द्वारा टो कर उसके विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
03: सभी प्रतिष्ठान अपने यहां किसी भी प्रकार के आयोजन से पूर्व अपने नजदीकी थाने को कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। जैसे कार्यक्रम में कितनी संख्या में भीड एकत्रित होने की सम्भावना है, कार्यक्रम का कोई मुख्य आकर्षण व आयोजन कितने बजे तक चलने की सम्भावना है। उक्त आयोजन के अनुसार अपनी प्राइवेट सिक्योरिटी का प्रबन्ध करना भी सुनिश्चित करेंगे।
04: सभी प्रतिष्ठान स्वामी अपने-अपने प्रतिष्ठानो में लॉ एण्ड आर्डर बनाये रखने में पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे, किसी भी प्रकार की अपरिहार्य स्थिती होने पर पुलिस हैल्प लाइन नम्बर 112 पर सम्पर्क करें, जिससे यथाशीघ्र पुलिस द्वारा आपकी सहायता की जा सके।
05: मसूरी जाने वाले पर्यटकों की सहायता हेतु कुठाल गेट व अन्य स्थानों पर बडे-बडे सूचना पट्ट पर मसूरी की यातायात व्यवस्था व रूट प्लान के बारे में जानकारी हेतु लगाये गये है।
06: किसी भी प्रकार से हुडदंग मचाने वालों के विरूद्ध सभी प्रभारी/थानाध्यक्ष/सम्बन्धित चौकी प्रभारी कडी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
07: होटलों, रेस्टोरेंट/बार के लिये सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा।
08 : नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण जनपद में व्यापक संख्या में पुलिस बल को ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया है साथ ही सभी प्रभारी/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वह लगातार बड़े आयोजन स्थलों पर भ्रमणशील रहेंगे।
156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Chief minister Pushkar Singh Dhami launched 67 development schemes worth more…
Dehradun News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी…
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…