देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों के लिए हड़कंप मच गया, जब नैनीताल और उत्तरकाशी जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया कि जज के चैंबर में 12 आरडीएक्स रखे हैं। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को ‘LTTE-Pakistan ISI’ बताया है और तमिलनाडु में EWS रिजर्वेशन लागू होने से रोकने की चेतावनी दी है।
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों को खाली कराया गया
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। नैनीताल जिला न्यायालय और हल्द्वानी सिविल कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत ने बताया कि करीब 12 बजे एसएसपी को मामले की जानकारी दी गई। इस दौरान लगभग 700 अधिवक्ता परिसर में मौजूद थे।
उत्तरकाशी जिला न्यायालय में भी प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पूरे परिसर को खाली करवा दिया। जिला जज की सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस और खुफिया एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची।
बम निरोधक दस्ते नहीं पहुंचे
हालांकि बम निरोधक दस्ते मौके पर नहीं पहुंच पाए, लेकिन पुलिस ने परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। कई कोर्ट सुनवाई कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दी गई।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ई-मेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी कहां से भेजी गई। फिलहाल दोनों अदालत परिसरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
Post Views: 2
Post navigation
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…