Categories: hindiUttarakhand

पंचायत के नतीजों के बाद अब जिलों में बहुमत हासिल करने को भाजपा ने झोंकी ताकत, समर्थन जुटाने पर जोर – Uttarakhand

After the Panchayat results, BJP has now put in all its efforts to get majority in the districts, emphasising on gathering supportइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत के नतीजों के बाद अब सत्ताधारी भाजपा सभी जिलों में बहुमत जुटाने को ताकत झोंक दी है। उधर, रुद्रप्रयाग के बाद सोमवार को उत्तरकाशी के 20 जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।जिला पंचायत चुनाव में निर्दलियों के बाद सत्ताधारी भाजपा आगे रही है। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है तो दूसरी ओर भाजपा ने सभी 12 जिलों में वर्चस्व बनाने के लिए कवायद तेज कर दी है। न केवल पार्टी समर्थित विजेता प्रत्याशियों को एकजुट किया जा रहा है बल्कि निर्दलियों को भी अपने पक्ष में करने के लिए जद्दोजहद चल रही है।मुख्यमंत्री दरबार में भाजपा के कई नेता निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के साथ पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी सीएम आवास में उत्तरकाशी के प्रतिनिधियों के अलावा कई और नेता मुख्यमंत्री धामी से मिलने पहुंचे। देहरादून समेत कई जिलों में विशेष रणनीति बनाकर समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। मंत्रियों के स्तर से भी काम किया जा रहा है।शतरंज के हर मोहरे पर नजरजिला पंचायत चुनाव की शतरंज के हर मोहरे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की नजर है। पिछले चुनाव में 12 में से 10 जिलों में भाजपा का बोर्ड था। इस बार संगठन ने सभी 12 जिलों में जीत का लक्ष्य रखा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

DIT विश्वविद्यालय में विश्व वास्तुकला दिवस 2026 का आयोजन, आवास के अधिकार, पेशेवर अवसरों और वास्तुकला के भविष्य पर हुई चर्चा –

देहरादून।DIT विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA),…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला…

3 hours ago

मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण…

3 hours ago

सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

अनधिकृत डंपिंग साइट चिन्हित कर तत्काल प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने के निर्देश सावधान! आप नजर…

3 hours ago

मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी…

4 hours ago