पद्म श्री कैलाश खेर और कन्हैया मित्तल के भजनों से माहौल राममय

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ” राम राग एक संध्या राम के नाम” भजन संध्या में हुए शामिल
दोनों गायकों को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सायं रेसकोर्स बन्नू स्कूल में आयोजित राम राग एक संध्या राम के नाम भजन संध्या में शामिल हुए। उन्होंने पद्म कैलाश खेर और कन्हैया मित्तल को सम्मानित करते हुए कहा कि कैलाश खैर और कन्हैया मित्तल अपने भजनों के माध्यम से दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। उनके भजन भाव विभोर करने के साथ दिल को छू जाने का कार्य करते हैं। दोनों गायकों के भजनों से पूरा वातावरण राममय होने के साथ ही बड़ी संख्या में उपस्थित लोग पूरी तन्मयता से श्री राम की भक्ति में सराबोर नजर आये।

संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस भजन संध्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श हैं जिनकी सभी लीलाएँ मानव जीवन में अनुकरणीय हैं। सच्चिदानंद स्वरूप होते हुए भी मानव जीवन में हमारे और आपके लिए वे अवतरित हुए, क्योंकि उन्हें समाज को “अच्छे मनुष्य बनो और अच्छे मनुष्य बनाओ“ का संदेश देना था। आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं और यह ऐसा अवसर है, जिसके लिए हमने वर्षों इंतजार किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक खजान दास, सचिव संस्कृति हरिचन्द्र सेमवाल, महानिदेशक सूचना एवं विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक संस्कृति श्रीमती बीना भट्ट आदि उपस्थित थे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

31 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

53 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago