बारिश न होने तक यूं ही परेशान करेगी सूखी ठंड
इन पांच जिलों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी
देहरादून। बारिश और बर्फबारी न होने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड लोगों को खूब परेशान कर रही है। सोमवार को भी मैदानी इलाकों में कोहरा छाने और पहाड़ी इलाकों में शीतलहर चलने से गलन वाली ठंड सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश न होने तक सूखी ठंड इस तरह ही परेशान करेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से सुबह शाम शीतलहर चलेगी। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।
रविवार को दून का अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान दो डिग्री कमी के साथ 17.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.5 और नई टिहरी का भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.4 डिग्री रहा।
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…