116.6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
पौड़ी। थाना रिखणीखाल पुलिस ने 116.6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चेकिंग में बुलेरो पिकअप नo UK15CA1529 की तलाशी ली। वाहन में पीछे की तरफ फ्लोर के नीचे वेल्डिंग कर के एक्स्ट्रा फ्लोर केबिन बना रखा था। तलाशी लेने पर केबिन में 13 प्लास्टिक के बैग में 116.665 किलोग्राम अवैध गांजा भरा हुआ था। चालक को गिरफ्तार कर थाना रिखणीखाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 3 अभियुक्त वांछित है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2,500 हजार का इनाम दिया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पताः
राजेश काला पुत्र किशन दत्त काला, निवासी शिब्बूनगर कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल।
बरामद मालः-
116.665 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 05 लाख)
बुलेरो पिकअप (वाहन संख्या UK 15CA 1529)
पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0- 02/2024, धारा 8/20/27/60 एनडीपीएस एक्ट।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपीलयदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
पुलिस टीमः-1-उ0नि0 अरविन्द कुमार थानाध्यक्ष थाना रिखणीखाल।
2-अपर उप निरीक्षक हरीश चन्द्र थाना रिखणीखाल।
3-हे0का0 235 ना0पु0 सुरजीत सिंह।
4-का0 318 ना0पु0 कपूर सिंह।
5-चालक मुकेश सिंह।
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…
Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…