हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। मासूम की तबियत बिगड़ने पर वारदात का पता चला। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को शिकायत की। आरोपित और पीड़ित दोनों का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उन्नाव व गोंडा जिले के रहने वाले दो परिवार सिडकुल क्षेत्र में आस-पास रहते हैं। दोनों परिवारों के मुखिया सिडकुल क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार को एक परिवार की पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।
इसके बाद स्वजन आरोपित किशोर के घर पहुंचे और उसके स्वजन को खरी खोटी सुनाई। साथ ही पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किशोर फरार हो गया। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़िता के स्वजन की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही किशोर को पकड़ लिया जाएगा। उसकी तलाश की जा रही है।
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…