अपने रहने के स्थान और मोबाइल फोन नम्बर बदल पुलिस को कर रहा था गुमराह
देहरादून। कोर्ट के आदेश पर जनपद में पुलिस ने फरार चल रहे चोरों और बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है। शनिवार को दून पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे शातिर इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए अपराधी का नाम विनेश सिंह ठाकुर है जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अब तक हर तरह के हथकंडे अपना रही थी। लेकिन अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिये बार-बार अपने ठिकाने व मोबाइल नम्बर बदल रहा था। इतना ही नही अपराधी विनेश अपना घर छोड़कर किराए के मकान पर रह रहा था।
काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम ने अपराधी की गिरफ्तारी के लिए इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस का भी उपयोग किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिछले 5वर्षों से फरार चल रहा अपराधी विनेश ठाकुर को जोहडी गांव में छिपा हुआ है और वहां किराये के मकान में रह रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…