देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून जनपद के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भगवंतपुर ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लाभार्थियों से संवाद कार्यकम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना। जनपद देहरादून के विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लाभार्थियों को किट भी प्रदान की और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी में लाभार्थियों से अपने अनुभवों को भी साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत तत्कालिक राहत शिविरों का आयोजन तथा सेवा-सुविधा के लिए, डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों की सहभागिता रही। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में लगी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टोलो का अवलोकन भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की गयी। इस यात्रा का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से पूरे देश की जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं आज हर व्यक्ति को फायदा पहुंचा रही हैं।
उन्होंने कहा जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली है। तब से देश में कई ऐतिहासिक काम हुए है। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने आम जन और समाज के गरीब वंचितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 2 करोड़ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भी वर्ष 2025 तक सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा अभी तक प्रदेश में 40 हजार से अधिक लखपति बन चुकी है।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला संयोजक रतन सिंह चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…