राजी- बोक्सा जनजाति के लोगों के जनधन खाते खोले, आधार कार्ड बने
देहरादून। आदिम जनजाति (यथा राजी, बोक्सा) के व्यक्तियों के सर्वागीण विकास के उददेश्य से पी.एम.जनमन (PM-JANMAN) संचालित योजनाओं के दृष्टिगत सहसपुर, तिलवाडी, विकासनगर, बुलाटीवाला आदि क्षेत्र में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान के दिशा निर्देशन पर लाभार्थी लोगों को लाभान्वित किया गया ।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त योजनान्तर्गत जनपद के जिन क्षेत्रों में राजी व बोक्सा जनजाति के व्यक्तियों की बसावट है ऐसे ग्रामों में शिविर/गोष्ठी के माध्यम से सम्बन्धित विभागों द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है। कहा कि आज जनपद देहरादून के सहसपुुर एवं तिलवाडी में निवासरत बोक्सा जनजाति के 22 व्यक्तियों के नवीन आधार कार्ड बनाये गये व 292 व्यक्तियों के आधार अपडेट किये गये, इसके अतिरिक्त 16 व्यक्तियों के जनधन खाते खोले गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड आदि सुविधायें प्रदान की गई है।
वहीं कृषि विभाग द्वारा किसान समान निधि, किसान केडिड कार्ड प्रदान किया जा रहा है व अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा भी उन्हें अपने योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजित शिविर में पात्र लोगों को पी.एम.जनमन (PM-JANMAN) योजनार्न्तगत आदिम जनजाति के लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ना है।
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…