हल्द्वानीएसपी सिटी हरबंस सिंह मुखानी थाने के अंतर्गत पड़ने वाली लामाचौड़ रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें सड़क पर कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी करता नजर नहीं आया। इस पर एसपी सिटी चौकी के अंदर पहुंचे जहां उन्हें चौकी इंचार्ज, चौकी के हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल जुआ खेलते मिले ।ड्यूटी छोड़कर चौकी के अंदर ताश के पत्ते फेंटकर जुआ खेल रहे चौकी इंचार्ज और उनके साथी स्टाफ को एसपी सिटी ने औचक निरीक्षण में रंगे हाथ पकड़ लिया।एसपी सिटी ने सोमवार देर रात ही घटनाक्रम की जानकारी एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को दी।मामले की रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी ने भी अपने स्तर से जांच कराई। पुष्टि होने पर मंगलवार को एसएसपी मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में पूरी लामाचौड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। जिसमें चौकी इंचार्ज सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा और चालक कांस्टेबल सोबन सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
Post Views: 30
Post navigation
देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल, डेयरियों का होगा…
The Uttarakhand government, led by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, has declared a one-day holiday…
अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा से बच रही धामी सरकार:…
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain Chief Minister Pushkar Singh Dhami took the road route from…
Demanding discussion on corruption under rule 310, Congress members create ruckus in the house PIONEER…