प्रतियोगिता में ग्रामीण होमस्टे को भी किया गया है शामिल- महाराज

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों को चिन्हित करने के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत
देहरादून। ग्रामीण पर्यटन स्थलों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों को चिन्हित करने के लिए एक प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी है। इतना ही नहीं प्रतियोगिता में इस बार ग्रामीण होमस्टे को भी शामिल किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों को चिन्हित करने के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता की शुरूआत की गयी है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गांवों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक अभिनव पहल की गई है। ग्रामीण पर्यटन स्थलों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 हेतु सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के साथ ही इस बार होम स्टे को भी चिन्हित एवं विकसित करने हेतु प्रतियोगिता प्रारम्भ की गयी है। प्रतियोगिता में होम स्टे के तहतवाइब्रेंट विलेज, ग्रीन, समुदाय द्वारा संचालित होम स्टे, महिला नेतृत्व वाली इकाई, विरासत और संस्कृति पर आधारित होम स्टे, फार्म स्टे, कॉटेज, आयुर्वेदिक और कल्याण, वर्नाक्यूलर आर्किटेक्चर,(एक्स) जैसे सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होम स्टे के अलावा सभी समावेशी प्रथाओं जैसे क्लस्टर, जिम्मेदार आचरण, ट्री हाउस और विला को सर्वोत्तम ग्रामीण होमस्टे की श्रेणियां के तहत शामिल किया गया है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि विरासत, कृषि पर्यटन, शिल्प, जिम्मेदार पर्यटन, जीवंत गांव, साहसिक पर्यटन, समुदाय-आधारित पर्यटन, कल्याण श्रेणी की थीम आधारित होम स्टे सर्वोत्तम पर्यटन गांव के तहत अपना नामांकन कर सकते हैं। महाराज ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का विषय है कि गत वर्ष 27 सितम्बर, 2023 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड के ग्राम सरमोली, मुनस्यारी को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के रुप में पुरस्कृत किया गया था और इस बार भी निश्चित रूप उत्तराखंड को यह अवसर मिलेगा।
पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि जो भी गांव और होम स्टे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहते हैं वह वेबसाइट www.rural.tourism.gov.in पर 31 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हमारे प्रदेश के नोडल अधिकारी एवं अपर निदेशक पर्यटन से भी संपर्क किया जा सकता है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राइफलमैन शहीद जसवंत सिंह स्टेडियम, रांसी पहुंचकर सांसद चैंपियनशिप…

16 minutes ago

ग्राफिक एरा अस्पताल में उत्तराखंड निओकॉन 3 अक्टूबर से –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं की देखभाल और उपचार से जुड़े विशेषज्ञों…

31 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री ने…

1 hour ago

देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को अपने कैम्प कार्यालय में छावनी परिषद देहरादून…

2 hours ago

शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की द्वितीय दक्षता आधारित आकलन परीक्षा 5 अक्टूबर को होगी आयोजित –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की दक्षताओं के आकलन…

2 hours ago

पोषण माह के दौरान हिंदुस्तान जिंक की स्वास्थ्य सेवा परियोजना से 1,540 से अधिक ग्रामीणों को लाभ –

  पंतनगर । हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर स्वास्थ्य सेवा प्रोजेक्ट…

2 hours ago