प्रेमिका के कहने पर पत्नी का कत्ल… घुमाने के बहाने ले गया उत्तराखंड, लौटते समय उतार दिया मौत के घाट – Uttarakhand

Murder of wife at the behest of girlfriend… Took her to Uttarakhand on the pretext of a trip, killed her while returningइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शख्स ने प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने लूटपाट और हमले की फर्जी कहानी गढ़ी. लेकिन जांच-पड़ताल के दौरान उसकी पोल खुल गई. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आइए जानते हैं पूरी कहानी…दरअसल, बदायूं के रहने वाले ओमसरन की शादी बरेली के आंवला थाना क्षेत्र की अमरवती से हुई थी. लेकिन शादी के कुछ साल बाद ओमसरन का मन्नत नाम की महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. मन्नत उससे जिद करने लगी कि यदि तुम्हें मेरे साथ रहना है तो अमरवती को रास्ते से हटा दो. जिसके बाद ओमसरन पत्नी के कत्ल की प्लानिंग करने लगा. खुद ओमसरन भी मन्नत के साथ रहना चाहता था. कथित तौर उसने उससे गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी.प्लान के मुताबिक, 30 जुलाई को ओमसरन पत्नी अमरती को उत्तराखंड में पूर्णागिरी मंदिर दर्शन के लिए ले गया. लौटते समय बरेली स्थित ससुराल में रुका. फिर साले की बाइक ली और पत्नी को लेकर निकल पड़ा. रास्ते में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसके आभूषण, कैश आदि उतार लिए, ताकि लगे कि किसी ने लूट के बाद हत्या की है.जांच के दौरान ओमसरन के बयान हालातों से मेल नहीं खा रहे थे. इस बीच पता चला कि उसका मन्नत नाम की महिला से संबंध है. ऐसे में जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बांका के अलावा मृतका के आभूषण, कैश आदि बरामद कर लिए. बीते गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया.बरेली पुलिस ने बताया कि हाइवे पर लुटेरों ने नहीं, बल्कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी. क्योंकि, आरोपी पति का एक अन्य महिला से अफेयर चल रहा था. प्लान के अनुसार वह पत्नी को पूर्णागिरी लेकर गया और लौटते वक्त देर रात ससुराल पहुंचा, फिर वहां से वापसी में धारदार हथियार से पत्नी का गला काट दिया. इस सबके बाद उसने वारदात को लूट के लिए हत्या दर्शाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही उसका पर्दाफाश कर दिया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा…

3 minutes ago

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

2 hours ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago