बर्फ से ढके रहने वाले क्षेत्रों में पहली बार नजर आ रहे हैं सूखे पहाड़

पिथौरागढ़। जनवरी में बर्फ से ढ़के रहने वाले उच्च हिमालय के पहाड़ इस बार सूखे नजर आ रहे हैं। पहली बार नवंबर से अब तक उच्च हिमालयी क्षेत्र से लगे इलाकों में इस तरह के हालात नजर आ रहे हैं। पिछले साल तक इन क्षेत्रों में तीन से चार फीट तक बर्फ पड़ जाती थी। मौसम का यह परिवर्तन स्थानीय लोगों को भी हैरान कर रहा है। जनवरी का पहला सप्ताह बीत गया है। उच्च हिमालय से लगे इलाकों में एक बार भी मौसम मेहरबान नहीं हुआ है। 15 नवंबर 2022 से लेकर 1 दिसंबर 2023 तक के बीच 4 बार हल्की बर्फबारी हुई ।
हिमाच्छादित रहने वाले क्षेत्र मिलन,रालम,नित्वाल्थौड, लास्पा,छिपला केदार में बर्फबारी नहीं हुई है। स्थिति यह है कि समद्र सतह से 10 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में जहां चार फीट से अधिक बर्फ रहती थी वहां बर्फबारी नहीं होने से पूरी तरह से सूखे पहाड़ नजर आ रहे हैं। पिछले साल जनवरी पहले सप्ताह तक इन क्षेत्रों में 25 बार बर्फबारी हो गई थी। इस तरह अब मौसम में यह बदलाव हिमालयी जन जीवन के साथ खेती व बागवानी को भी प्रभावित करेगा। इस सीजन में कम बर्फबारी हुई तो इससे ग्रीष्म काल में नदियों का जल प्रवाह भी कम होगा। जिससे मैदानी क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित होगी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago