बीकेटीसी ने भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर स्वच्छता अभियान चलाया

श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ सहित अन्य मंदिरों में चला स्वच्छता अभियान
जोशीमठ/ उखीमठ। अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) ने श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ सहित श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ और अधिनस्थ मंदिरों में स्वच्छता अभियान तथा जन जागरण अभियान चलाया। अभियान में महिला मंगल दल सहित स्कूल के छात्र- छात्राओं तथा एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि जहां प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में भगवान श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के उपलक्ष्य में दीपोत्सव, भक्ति -भजन, जागरण कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियान हेतु प्रदेशवासियों का आह्वान किया है ।
वहीं श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर बीकेटीसी के सभी मंदिरों में विशेष पूजाओं, दीपोत्सव स्वच्छता अभियान हेतु मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने आदेश जारी किये। इसी क्रम में पहले बीते शनिवार को श्री योग बदरी पांडुकेश्वर में स्वच्छता जनजागरण अभियान शुरू हुआ आज आदि गुरू शंकराचार्य गद्दी स्थल, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ सहित नव दुर्गा मंदिर, वासुदेव मंदिर, गोपाल मंदिर नंद प्रयाग, सीता माता मंदिर चाई तथा श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर, काली माता मंदिर कालीमठ, वाराही मंदिर सहित सभी अधिनस्थ मंदिरों में भी बीकेटीसी जनजागरण एवं स्वच्छता अभियान आज से शुरू हो गया है, जोकि भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा तिथि 22 जनवरी के बाद तक चलता रहेगा।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि जन जागरण एवं स्वच्छता अभियान में मंदिर समिति कर्मचारी तथा स्थानीय जनता तथा शिक्षण संस्थाये महिला मंगल दल भी स्वेच्छा से भागीदारी कर रहे हैं। आज जोशीमठ श्रीनृसिंह मंदिर में चले स्वच्छता अभियान में मंदिर समिति कर्मचारी तथा महिला मंगल दल जोशीमठ के पदाधिकारी सदस्य भी शामिल रहे। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने अभियान में शामिल रहकर कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट एवं दीपक नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, अवर अभियंता गिरीश रावत,राजेंद्र सेमवाल,श्री नृसिह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, लेखाकार भूपेंद्र रावत, वाहन प्रभारी जगमोहन बर्त्वाल, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, प्रबंधक भूपेंद्र राणा एवं अजय सती, विजया ध्यानी, सतेश्वरी देवी मीना फर्स्वाण,अंजना भट्ट, केदार सिंह रावत, रामप्रसाद थपलियाल, अनसुया नौटियाल,अजीत भंडारी, राकेश नेगी, जगतराम पुरोहित लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल,संतोष पंत,चंदू भट्ठ अमित डिमरी आशीष नंबूदरी, सहित सभी कर्मचारी- अधिकारी महिला मंगल दल जोशीमठ के सभी सदस्य स्वच्छता अभियान में शामिल रहे।

पंच केदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ तथा श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में बीकेटीसी अधिकारियों कर्मचारियों तथा अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कालेज उखीमठ के छात्र छात्राओं तथा नेशनल कैडिट कोर के छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया इस अवसर पर कार्याधिकारी आर सी तिवारी, धर्माचार्य औंकार शुक्ला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, आशाराम सेमवाल, विपिन तिवारी, प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल, एवं प्रदीप सेमवाल प्रेम सिंह रावत, पुष्कर रावत, बीरेश्वर भट्ट दफेदार विदेश शैव आदि मौजूद रहे।वहीं देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी के शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर स्थित नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के तीसरे दिन आज महाविद्यापाठ चलता रहा। 15 जनवरी मकर सक्रांति के दिन पूर्णाहुति हवन यज्ञ के बाद श्री कुबेर जी नये मंदिर में विराजमान होंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

19 minutes ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

60 minutes ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

2 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

2 hours ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

2 hours ago

Traffic congestion on Mussoorie Civil Hospital route poses threat to patients’ lives

By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…

2 hours ago