मंत्री बोले ,देश की जवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून पेस्टल वीड स्कूल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा नमो नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में भी युवाओं का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा जिस और जवानी चलती है उस और जमाना चलता है। उन्होंने कहा आज देश की जवानी नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।उन्होंने युवाओं से अपना मतदाता कार्ड बनाने की अपील भी की। मंत्री ने कहा आपके एक वोट की ताकत से भारत की दिशा और दशा बदलेगी। उन्होंने कहा आज देश विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था है। मंत्री ने कहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा आज देश 70 से अधिक देशों को खाद्यान्न निर्यात करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है,देश को विश्व पटल पर एक अलग पहचान मिली है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी बधाई दी।इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राकेश रावत, शुभम सिमल्टी, पूनम नौटियाल, राकेश चड्ढा, विनय गुप्ता, गूफ़ी सहित कई संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

DIT विश्वविद्यालय में विश्व वास्तुकला दिवस 2026 का आयोजन, आवास के अधिकार, पेशेवर अवसरों और वास्तुकला के भविष्य पर हुई चर्चा –

देहरादून।DIT विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA),…

46 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला…

1 hour ago

मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण…

2 hours ago

सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

अनधिकृत डंपिंग साइट चिन्हित कर तत्काल प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने के निर्देश सावधान! आप नजर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी…

3 hours ago